Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

चाय की टपरी, पान का ठेला गडकरी ने गिनाए मुस्लिमों के काम, बोले- 100 बार नमाज पढ़ें, लेकिन आगे के भविष्य का क्या?

35

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे समाज में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को शिक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है. मुस्लिम समाज 5 ही धंधे में लोकप्रिय हुए हैं, पहला चाय की टपरी, दूसरा पान का ठेला, तीसरा कबाड़ी की दुकान, चौथा ट्रक ड्राइवर और और पांचवा क्लीनर. उन्होंने कहा कि हम मस्जिद में एक बार नहीं सौ बार नमाज पढ़ें, लेकिन विज्ञान और तंत्रज्ञान को आत्मसात नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य क्या होगा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक संस्था के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को शिक्षित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब वो महाराष्ट्र में विधायक थे तो उन्हें भी एक इंजीनियरिंग कॉलेज मिला. उन्होंने उस इंजीनियरिंग कॉलेज को नागपुर के अंजुमन इस्लाम को दे दिया.

‘जो करेगा जाति की बात, उसको मारूंगा कसकर लात’

उनसे सवाल पूछा गया कि उन्होंने अंजुमन इस्लाम को क्यों दिया? उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यकता कहीं है तो वो मुस्लिम समाज में है. दुर्भाग्य से ये सिर्फ पांच ही धंधों में सबसे ज्यादा देखे जाते हैं, जिसमें चाय की टपरी, पान ठेला, कबाड़ी की दुकान, ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं.

अगर ये हमारे समाज में इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस ,आईपीएस बनेंगे तो समाज का विकास होगा. उन्होंने कहा कि हम मस्जिद में एक बार नहीं सौ बार नमाज़ पढ़ें, लेकिन दूसरे भी क्षेत्रों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है. मुस्लिम समाज का सही विकास संभव है जैसे अब्दुल कलाम जी ने अपने ज्ञान से दुनियाभर में अपना नाम रोशन किया.

उन्होंने कहा कि कोई भी शख्स अपनी जाति, भाषा, पंथ से बड़ा नहीं होता है, बल्कि वो अपने गुणों से बड़ा माना जाता है. इसलिए हम जाति, धर्म और पंथ के आधार पर मैं बंटवारा नहीं करता हैं. मैं राजनीति में हूं, यहां पर बहुत बातें चलती हैं. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपने विचारों को चुना है और हमेशा से सोचा था, जिसको वोट देना होगा देगा. बहुत जातीय वाले लोग मुझसे मिलने के लिए आते हैं, मैंने उन सबको मिलकर 50 हजार लोगों में कह दिया कि ‘जो करेगा जाति की बात, उसको कसकर मारूंगा लात.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.