Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मऊगंज में बंधक बनाकर पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित युवक की मौत, कई अधिकारी घायल

184

मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे टीआई समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है. जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

यह मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है. हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी. आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद सनी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

गांव में धारा 163 लागू

ये घटना मऊगंज जिले की शाहपुर की है, जहां एक युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस सहित तहसीलदार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों को आरोपियों ने बंधक बना लिया. इस हमले में एक एएसआई की भी मौत हो गई है. घटना के बाद इस कदर बवाल मच गया कि मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा SAF से अतिरिक्त बल भेजा गया है. प्रभारी आईजी रीवा रेंज सहित कलेक्टर, एसपी, एएसपी और आला अफसर तैनात हैं. स्थिति को देखते हुए गांव में धारा 163 लगा दी गई है. पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरी के गड़रा गांव में दो महीने पहले एक युवक अशोक कुमार आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. लेकिन आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब तेज रफ्तार बाइक दो महीने पहले पुल से टकरा गई थी. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था.

युवक को बंधक बनाकर पीटा

इस वजह से आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था. घटना के बाद से इस मामले में काफी गहमा गहमी चल रही थी. इसी बीच होली के त्योहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया. इसके बाद उसे कमरे के अंदर बंद करके जमकर पीटा गया. मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे. स्थिति को बेकाबू देखकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया. इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस अधिकारियों पर हमला

जब पुलिस फोर्स के साथ कमरे को खुलवाया गया तब तक सनी की मौत हो चुकी थी. इस पूरे मामले पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद एक बार फिर से बवाल मच गया. इस बवाल की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी. जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उन पर हमला कर दिया गया. आरोपियों ने डंडे और पत्थर बरसाए.

हमले में एएसआई की मौत

इस हमले में रामचरण गौतम ASI की मौत हो गई. वह पुलिस लाइन में पदस्थ थे. जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमान तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव 25वी बटालियन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है वहीं तहसीलदार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी और तहसीलदार का हाल चाल जाना.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.