Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संभल: जिन ईंटों से किया था पथराव, उन्हीं से बनाई जा रही पुलिस चौकी

53

उत्तर प्रदेश के संभल में दो पुलिस चौकियों का निर्माण किया जा रहा है. इन्हें बनाने के लिए उन ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल उपद्रवियों ने पथराव के दौरान किया था. इन ईंटों को पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पालिका से जब्त किया गया है, जिसके बाद इन्हें पुलिस चौकी के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा. यह दोनों चौकियां संभल के दीपा सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में बनाई जा रही हैं.

बीते वर्ष 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था. मस्जिद दोबारा सर्वे पर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए थे. उन्होंने पुलिस पर पथराव, फायरिंग और आगजनी कर डाली. फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बल पूर्वक उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद ईंटों और रोड़ों को जब्त करा लिया था. उन ईंटों का इस्तेमाल पुलिस चौकी के निर्माण में किया जाएगा.

संभल में बनेंगी 38 पुलिस चौकियां और आउटपोस्ट

पुलिस के मुताबिक, संभल जिले के हिंसा प्रभावित एवं संवेदनशील इलाकों में 38 पुलिस चौकियां और आउटपोस्ट बनाए जाएंगे. बीते 24 नवंबर को संभल के दीपासराय और हिंदूपुर खेड़ा इलाके में सर्वाधिक हिंसा हुई थी. उपद्रवियों ने यहां जमकर पथराव, फायरिंग और आगजनी की थी. इसमें चार लोगों की हिंसा में मौत हुई थी. जबकि, एक मजिस्ट्रेट और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. हिंसा के बाद नगरपालिका की सफाई में पुलिस पर फेंके गए 6 ट्रॉली ईंट-पत्थर मिले थे, जिन्हें नगर पालिका ने उठवा कर रख लिया था.

जिनसे ईंटों से हुआ पथराव, उन्हीं से होगा निर्माण

हिंसा प्रभावित और हिंसा की आशंका वाले इलाकों में पुलिस प्रशासन पुलिस चौकियां और आउटपोस्ट बना रही है, जिसमें एक सत्यवृत पुलिस चौकी का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है. वहीं, हिंदूपुरखेड़ा और दीपासराय में पुलिस दो और पुलिस चौकियां बनवा रही है, जहां काम शुरु हो गया है. इन इलाकों में पुलिस पर चलाए गए ईंट पत्थरों को ही पुलिस चौकियों में लगवाया जा रहा है. नगर पालिका इन ईंट-पत्थरों को ट्राली से भर कर दीपासराय और हिंदूपुरखेड़ा में भेजे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.