Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी के साथ जानवरों जैसा सलूक… पति ने चिमटे से गाल जलाए, बाजू तोड़ी और बाल तक काट दिए

22

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. क्रूरता की इंतहां इतनी कि महिला के बालों को जला दिया गया. उसके चेहरे और जिस्म पर गर्म चिमटे से हमला किया गया, जिस कारण महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के हाथ भी तोड़ दिए गए. फिर कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए.

जब महिला की मां उसे बचाने लगी तो आरोपियों ने उनको कमरे में बंद कर दिया. परिवार इतना सहम गया कि महिला की जान की सुरक्षा की खातिर वहां किसी से शिकायत नहीं की. मंगलवार को पीड़ित परिवार ने जवां थाने में पहुंचकर शिकायत की. घटना जवां इलाके की है. रात में पुलिस ने पति और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जवां सिकंदरपुर निवासी ऊषा देवी के अनुसार उन्होंने नौ साल पहले अपनी बेटी डौली की शादी गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर क्षेत्र के मादलपुर के पास बंजारे का नगला निवासी सतीश पुत्र टीकम सिंह के साथ की थी. लेकिन ससुरालिए उनकी बेटी से मारपीट करते थे. सोमवार दोपहर तीन बजे दामाद ने डौली से फोन कराया. उसने कहा कि मुझे ले जाओ. मुझे कमरे में बंद कर दिया गया है और बाहर से कुंडी लगी है. इस पर ऊषा जेवर के लिए निकल गई.

डौली को बंद कर दिया था

तभी दामाद ने फोन किया कि हम डौली को लेकर आ रहे हैं. तुम पहासू आ जाओ. ऊषा बस से पहासू उतर गई. दामाद ने फिर से फोन करके खुर्जा बुलाया. ऊषा फिर खुर्जा पहुंच गई. वहां दामाद की मौसी का बेटा सन्नी, एक और लड़का व वृद्ध महिला मिले. उन्होंने कहा कि हमारे साथ चलो. तुम्हारी लड़की ने अंदर से कुंडी लगा रखी है. जब ऊषा उनके घर पर पहुंची तो देखा कि कुंडी बाहर से बंद है. बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी. वहां ऊषा से गालीगलौज की गई. महिलाओं और बेटी की ननद ने ऊषा को मोबाइल फोन लिया. फिर बैट्री निकालकर मोबाइल वापस दे दिया.

डौली का गाल जला दिया

ऊषा को कमरे में बंद करके डौली के चूड़ी-बिछुआ उतार दिए और बाल काट दिए. बेरहमी से मारपीट की. ननद दीपा और रेनू के अलावा दामाद ने चिमटे से डौली का गाल जला दिया. गालीगलौज व धमकी दी. डौली से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए. इसके बाद ऊषा व डौली को गाड़ी से वापस भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.