Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली में बनेगा नया 6 लेन फ्लाईओवर, सिविल लाइंस इलाके में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

25

दिल्ली में ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सिविल लाइंस क्षेत्र में छह लेन फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह फ्लाईओवर मेटकॉफ हाउस टी-जंक्शन (DRDO और ट्रॉमा सेंटर के पास) पर बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 183 करोड़ रुपए है.यह परियोजना लंबे समय से इस क्षेत्र में बनी ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने और आउटर रिंग रोड कॉरिडोर पर यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है.

PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि यह फ्लाईओवर दिल्ली को एक आधुनिक, कुशल और यात्री-अनुकूल सड़क नेटवर्क देने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और जन-जीवन को सरल बनाने के विजन के अनुरूप है. इससे न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि प्रमुख सड़कों पर दबाव भी कम होगा.

फ्लाईओवर से होंगे ये लाभ

  • सिविल लाइंस और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों को सुगम आवागमन
  • आउटर रिंग रोड कॉरिडोर पर यातायात का दबाव कम होगा
  • सड़क सुरक्षा और यातायात प्रवाह में सुधार

हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

फ्लाईओवर का निर्माण आगामी महीनों में शुरू किए जाने की योजना है और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. मौजूदा समय में आउटर रिंग रोड पर सलीमगढ़ किला से सिग्नेचर ब्रिज तक लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है. स्थानीय निवासियों, मार्केट एसोसिएशनों और अन्य हितधारकों द्वारा यह मुद्दा बार-बार उठाया गया. पीडब्ल्यूडी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किए गए. पीडब्ल्यूडी मंत्री के निर्देश पर इस मामले को प्राथमिकता दी गई.

परियोजना से जुड़ी अहम बातें-

  • छह लेन फ्लाईओवर का निर्माण
  • फ्लाईओवर की लंबाई 680 मीटर
  • बिना रुकावट के ट्रैफिक प्रवाह को सुनिश्चित करेगा
  • अधिक ट्रैफिक को समायोजित करने लिए
  • स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम
  • वर्षा जल निकासी के लिए नई व्यवस्था
  • पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुलभ रास्ते
  • बैक-टू-बैक यू-टर्न की व्यवस्था
  • स्थानीय यातायात को आसान बनाएगा और ट्रैफिक को विभाजित करने में मदद करेगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.