Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुरुग्राम में चलती कार पर गिरा साइन बोर्ड, ड्राइवर गंभीर घायल; तेज आंधी से हुआ हादसा

19

दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर 5 बजे के बाद से तेज हवाएं चली. इन हवाओं के कारण हरियाणा के गुरुग्राम से एक हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक चलती कार के ऊपर नेशनल हाइवे अथॉरिटी का साइन बोर्ड गिर गया है. इस हादसे में गाड़ी बुरी तरीके से चकनाचूर हो गई है. वहीं, कार में मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम के बजघेडा के पास द्वारका एक्सप्रेस वे पर एक सड़क दुर्घटना सामने आई है. एक सेल्टोस कार सवार व्यक्ति कहीं जा रही थी. इस दौरान उसकी कार पर भारी भरकम नेशनल हाइवे अथॉरिटी का साइन बोर्ड गिर गया. कार पर लोहे का भारी बोर्ड गिरने से कार चकनाचूर हो गई. साइन बोर्ड के गिरते ही अन्य कार सवार तुरंत रुक गए और उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी. साथ ही कार में फंसे व्यक्ति को राहगीरों ने बहुत ही मेहनत से बाहर निकाला.

सिविल अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी होते ही नजदीकी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने राहत-बचाव कार्य करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसे के दौरान काफी देर तक द्वारका एक्सप्रेस वे पर जाम लगा रहा था, जिसे पुलिस ने बाद में क्लियर करवा दिया है. घायल व्यक्ति को कई जगह चोटें आई हैं, जिसका इलाज डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है. फिलहाल अभी तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है.

खंभे से टकराई थी कार

इससे पहले गुरुवार सुबह 4 बजे फरीदाबाद में हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी. अचानक सड़क पर जानवर आने से एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी. हादसे में कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक घायल हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.