Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान इफ्तार और सेहरी में क्या-क्या खा रहे हैं?

99

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दूसरी बार जेल में ही रोजा रख रहे हैं. इमरान वर्तमान में पंजाब प्रांत के रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. यहां पर इमरान दूसरी कैदियों की तरह ही रोज सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं. आदियाला जेल को इमरान की वजह से हाईअलर्ट पर रखा गया है.

इमरान ने इस बार रमजान के बाद सत्ता के खिलाफ सीधे बिगुल फूंकने का ऐलान किया है. इमरान जेल से लगातार पत्र भी लिख रहे हैं. रविवार को इमरान ने अमेरिका समेत दुनिया कई देशों के नाम खुला पत्र लिखा है. इमरान ने दुनिया से पाकिस्तान में लोकतंत्र बचाने की मांग की है.

इमरान एक भी रोजा नहीं करते मिस

इमरान खान जब प्रधानमंत्री थे, तब वे रमजान और रोजा पर खुलकर अपनी बात कहते थे. इमरान के मुताबिक जब वे क्रिकेट में थे, तब भी और जब राजनीति में हैं, तब भी एक रोजा नहीं मिस करते. इमरान के मुताबिक वे रोजा को लेकर अलग ही प्लान करते हैं.

इफ्तारी से पहले करते हैं व्यायाम

एक्सप्रेस ट्रिब्यून को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने बताया कि वे इफ्तारी से एक घंटे पहले व्यायाम करने चले जाते हैं. व्यायाम करने के बाद इफ्तारी करते हैं और फिर कुछ ध्यान करते हैं. इमरान खान के मुताबिक पूरे रमजान में फिट रहने के लिए तेल और मशाला से बने पकवानों से दूरी बनाकर रखते हैं.

इमरान खान ने बताया था कि पूरे रमजान में वे पानी सबसे ज्यादा पीते हैं, जिससे शरीर का संतुलन बना रहे.

जेल में बंद इमरान इफ्तारी में क्या खाते हैं?

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जेल अधीक्षक ने इफ्तारी और सेहरी को लेकर मेन्यू जारी किया है. इसके मुताबिक जेल में बंद कैदियों को 2 तरह के मील्स उपलब्ध कराए जाएंगे. एक स्पेशल और एक रेग्युलर भोजन है.

रेग्युलर भोजन के तहत शेहरी के वक्त में कैदियों को खजूर, शरबत, चाय और खाना उपलब्ध कराया जाएगा. नॉर्मल खाना में चावल, दाल, सब्जी और आचार के साथ अंडा उपलब्ध कराया गया है.

पूरे रमजान में आदियाला जेल (जिसमें इमरान बंद हैं) के कैदियों को 4 दिन चिकन और 3 दिन मटन उपलब्ध कराया जाएगा. सेहरी के वक्त में अंडा और पराठा कैदियों को उपलब्ध कराने की बात जेल अधीक्षक ने कही है.

इमरान खान के लिए अलग से भोजन तैयार होगा. इमरान की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला जेल में किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.