Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार…

43

मध्य प्रदेश की देवास जिले की भौंरासा पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को उज्जैन जिले से गिरफ्तार किया है, जिसने जनवरी महीने में भोरांसा थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि कलोता को शादी के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगाया था। आपको बता दें कि यह पूरा गिरोह है जिसमें चार सदस्य शामिल हैं, इस गैंग में शामिल लोग आरोपी महिला के रिश्तेदार बन जाते हैं, और लड़के बालों से शादी के पहले नगदी लेते हैं और लिखा पढ़ी कर महिला की शादी कर देते थे। शादी के 3 या 4 दिन बाद महिला ससुराल से भाग जाती थी।

देवास जिले के भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम खोनपीर पिपलिया निवासी रवि कलोता के साथ महिला ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था, फरियादी ने शादी से पहले 2 लाख रुपए दिए और उसकी शादी के 3-4 दिन बाद महिला और उसके नकली बहन बहनोई फरार हो गए थे,जिसकी रिपोर्ट रवि ने आकर थाने में लिखवाई थी।

जनवरी के बाद फरवरी में पुलिस ने इसके साथी 4 पुरुष और 1 महिला इंदौर निवासी दलाल राजेश सुनहरे,खरगोन के अखिलेश और महेश, खलघांट की एक महिला और शाजापुर के धर्म सिंह को जो कि आरोपी महिला के रिश्तेदार बनकर आए थे उनको गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तभी से यह लुटेरी दुल्हन फरार चल रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला पर देवास एसपी ने 2 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था, जो अब इसको पकड़ने वाली भौरांसा पुलिस टीम को दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.