Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें पूरा मामला…

30

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में आने वाले सिलपुर गांव में 15 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी मामले को लेकर डायल 100 से पुलिस गांव में आई थी। इस दौरान मृतक हैपी प्रजापति पिता माखन प्रजापति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। नाबालिग को मोबाइल से वीडियो बनाने से मना करने और मोबाइल छीन लेने और पुलिस द्वारा नाबालिग को मार ने के कारण नाबालिग निराश हो गया।

पुलिस की मार के कारण 15 साल के नाबालिग ने फांसी लगा ली। जिसके बाद नाबालिग को फंदे पर लटका देख तत्काल परिजन उसे कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतमा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस के द्वारा नाबालिग से मारपीट को नाबालिग के आत्महत्या कारण बताया है। वहीं अनूपपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले में मजिस्ट्रेटरियल जांच बैठाने एवं कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.