Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या

27

गिरिडीह: शहर के हुट्टी बाजार के समीप डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने डीजे बजाने को लेकर विरोध कर रहे लोगों पर चाकू, भुजाली से वार कर दिया. इस दौरान एक युवक के सीने पर चाकू से वार किया गया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना में तीन लोग घायल भी हैं. जिसकी हत्या हुई उसका नाम अजय दास है. जबकि घायलों में अजय का भाई प्रवीण दास के अलावा प्रेम दास, राजेश दास शामिल हैं.

घटना को लेकर प्रवीण ने बताया कि देर रात तक बज रहे डीजे को बंद कराने उसका भाई अजय गया था. इस बीच कहा सुनी होने लगी. जिसके बाद मौके पर प्रवीण भी वहां पहुंचा, तो देखा कि रवि और उसका बेटा रूबी, रोनी हाथ में चाकू, भुजाली, अस्तुरा रखे हुए हैं. अचानक इनलोगों ने हमला कर दिया और अजय की जान ले ली.

डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की खोज शुरू

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. डीएसपी ने मृतक के भाई प्रवीण से पूरे घटना की जानकारी ली. मृतक के घरवालों ने बताया कि किस तरह से डीजे बंद कराने को कहने मात्र से इस घटना को अंजाम दिया गया और हत्या कर दिया.

डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हुआ है. इस घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना में शामिल लोगों की पहचान हो चुकी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है:- रतन सिंह, नगर थाना प्रभारी

पुलिस द्वारा आरोपियों के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद सभी की खोजबीन शुरू कर दी गई है. दूसरी तरफ मामले की सूचना पर भाजपा नेता दिनेश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होने घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही साथ हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.