Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर के अलास्का चौक पर दर्दनाक हादसा: करतार बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा ... इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा...

बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार…

56

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है मरने वालों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और तिनेटा देवरी गांव के रहने वाले हैं।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रैक्टर किन कारणों के चलते पलटा है। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर नाम का युवक चला रहा था। धर्मेंद्र की आज बहन की शादी है और बारात आना है। धर्मेंद्र पानी का टैंकर लेने जा रहा था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हजार और घायलों को 10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। हादसे में धर्मेंद्र ,देवेंद्र, राजवीर ,अनूप और लकी की मौत हो गई है। दलपत और विकास घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.