Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

होली पर केमिकल वाले रंगों से बेजान न हो जाएं बाल, ऐसे रखें ख्याल

41

होली पर जमकर रंग न खेला जाए तब तक बहुत सारे लोगों को सेलिब्रेशन अधूरा लगता है, वहीं कुछ लोग रंगों से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं. अगर आप भी होली पर जबरदस्त तरीके से रंगों से सराबोर हो जाते हैं तो स्किन के साथ ही बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. ज्यादातर लोग त्वचा रंगों के नुकसान से बचाने के लिए तो काफी चीजें ट्राई करते हैं, लेकिन केमिकल वाले रंग आपके बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिस वजह से सिल्की-मुलायम बाल भी बेजान-फ्रिजी हो सकते हैं. कुछ टिप्स की हेल्प से आप होली पर अपने बालों को केमिकल वाले रंगों से बचा सकते हैं.

वैसे तो लड़के भी हेयर केयर को लेकर काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन लड़कियां खासतौर पर बालों को सिल्की रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर होम रेमेडीज तक सबकुछ आजमाती हैं. होली पर जरा सी लापरवाही की वजह से आपके सुंदर बाल खराब हो सकते हैं और सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है. चलिए जान लेते हैं होली पर बालों को रंगों से बचाने के कुछ टिप्स.

बालों को खुला न रखें

ट्रेंडी रील का जमाना है और इस वजह से बहुत सारे लोग होली पर भी बालों को खुला रखते हैं, लेकिन इससे बालों को ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसलिए बालों को बांधकर रखें. होली पार्टी में सिर पर कैप जरूर लें. इससे आपके बाल काफी हद तक रंगों से बचे रहेंगे.

बालों में लगाएं तेल

होली खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगाकर अच्छे से चोटी बनाएं या फिर जूड़ा बना लें. तेल में नींबू मिलाकर लगाना सही रहता है. आप सरसों, बादाम, नारियल या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. कोशिश करें कि रंग खेलते वक्त सिर में पानी वाले रंग न जाएं.

बालों पर बनाएं सुरक्षा की लेयर

होली पर बालों को रंगों से बचाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप उसपर सुरक्षा की लेयर बनाएं. त्योहार से पहले रात को ही बालों में कंडीशनर अप्लाई करें और फिर सीरम लगाएं. इससे आपके बालों पर इन प्रोडक्ट की लेयर बन जाएगी, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा और बाल सिल्की बने रहेंगे.

ये बोनस टिप्स आएंगे काम

होली खेलने के बाद हार्श शैंपू यूज न करें. बालों को धोने के बाद अच्छी तरह से कंडीशनिंग करें. बाल बहुत फ्रिजी हो गए हैं तो एलोवेरा जेल में एक पका हुआ केला और दही मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनाकर बालों पर अप्लाई करें और 20 से 25 मिनट के बाद हेयर वॉश कर दें. इससे बाल मुलायम बनते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.