Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

AAROHAN: इंटरनेट और सोशल मीडिया सही मार्गदर्शन के अभाव में हो सकते हैं नुकसानदायक – एडिशनल डीसीपी घनश्याम मालवीय

50

मोबाइल और सोशल मीडिया आज की जरूरत बन चुके हैं, ऐसे में बच्चों को इससे दूर रखने के बजाय उनके सही उपयोग के लिए जागरूक करना आवश्यक है। एडिशनल डीसीपी भोपाल घनश्याम मालवीय ने मंगलवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम “AAROHAN” में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तकनीक की भूमिका और बढ़ेगी, इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को इसके सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएं। इंटरनेट और सोशल मीडिया सही मार्गदर्शन के अभाव में नुकसानदायक हो सकते हैं, लेकिन यदि इनका सदुपयोग किया जाए तो यह ज्ञान और अवसरों का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

संस्कृति के रंगों में सजा “AAROHAN” कार्यक्रम की थीम “कश्मीर टू कन्याकुमारी” रही, जिसमें नन्हे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक कलाओं को जीवंत कर दिया। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। डांडिया की खास प्रस्तुति में नर्सरी छात्र अभ्यंत प्रताप सिंह और उनके समूह ने अपनी प्रस्तुति से माहौल में रंग घोल दिया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

एडिशनल डीसीपी मालवीय ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बच्चों को हर क्षेत्र में निपुण बनाना आवश्यक है, जिससे वे तकनीक के सही उपयोग से अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को सोशल मीडिया और मोबाइल से पूरी तरह दूर रखने की बजाय, उनके सकारात्मक उपयोग की दिशा में मार्गदर्शन करें। सही शिक्षा और जागरूकता से वे आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर नए अवसरों को अपना सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.