Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि...

ट्रेन का टिकट हुआ कैंसिल तो बस में बैठा…तभी बदमाशों ने गाड़ी पर किया पथराव, फिजियोथेरेपिस्ट की मौत; ड्राइवर गंभीर

30

मध्य प्रदेश के रीवा में बाइक सवार बदमाशों ने बस पर पथराव कर दिया. पत्थरबाजी की घटना में बस में सवार एक फिजियोथेरेपिस्ट की मौत हो गई. वहीं, बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है. शुरूआती जांच में मामला दो बस ऑपरेटरों के आपस का विवाद माना जा रहा है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

मामला शहर के चोरहटा थाने के पास का है. सोमवार को नए बस स्टैंड रीवा से यात्रियों को लेकर विजयंत ट्रेवल्स की बस इंदौर के लिए रवाना हुई थी. बस जब सतपुड़ा आईटीआई के पास पहुंची, तभी एक बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने बस को ओवर टेक करके उसपर पथराव कर दिया. अचानक पत्थरबाजी की घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई. पथराव की घटना में बस के शीशे टूट गए. कई पत्थर और कांच बस चालक और उसके पीछे बैठे फिजियोथैरेपिस्ट के जा लगे. घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए.

फिजियोथेरेपिस्ट की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान 35 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट हीरामणि कोरी ने दम तोड़ दिया. मृतक सिविल हॉस्पिटल सिरमौर में फिजियोथेरेपिस्ट थे. बताया जा रहा है कि ट्रेन की टिकट कंफर्म ना होने के चलते बस से इंदौर जा रहे थे. घटना में घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है. पुलिस ने थाना चोरहटा में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

दो बस ऑपरेटरों का विवाद

घटना के पीछे की वजह दो बस ऑपरेटरों के बीच आपस का विवाद माना जा रहा है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट कर अज्ञात आरोपियों को पहचान में जुटी है. मृतक फिजियोथैरेपिस्ट के परिजनों ने इस घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते है. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.