Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज शिवराज सिंह चौहान आएंगे बालाघाट, जिले को देंगे करोड़ों की सौगात

31

बालाघाट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बालाघाट आगमन आज हो रहा है और वे यहां आयोजित कार्यक्रम में बालाघाट जिले को करोड़ों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित वार्ता के दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि मुख्यमंत्री चार अक्टूबर को दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर पुलिस लाइन के हैलीपेड में उतरेंगे। यहां पर आयोजित आउट आफ टर्म प्रमोशन के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री बहादुरी के साथ नक्सलियों से लड़कर उन्हें ढेर करने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्म प्रमोशन देंगे।

बालाघाट के साथ ही मध्यप्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों का करेंगे भूमि

पूजननर्मदा घाटी विकास मंत्री ने बताया कि आउट आफ टर्म प्रमोशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जय स्तंभ चौक, आंबेडकर चौक से होकर सीएम राइज स्कूल से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां पर वे बालाघाट के लिए मेडिकल कालेज के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में बनने वाले मेडिकल कालेजों का भूमिपूजन रिमोट के माध्यम से करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वे ला कालेज व अन्य करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात बालाघाट जिले के वासियों को देंगे।

किया था वादा करेंगे पूरा

वार्ता के दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के मेडिकल कालेज के प्रस्ताव को 5 सितंबर 2022 को सहमति दी थी। जिसके बाद 20 जून को आयोजित कार्यक्रम में वादा किया था कि वे स्वयं बालाघाट आकर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे वे अपने किए वादे को चार अक्टूबर को आकर पूरा कर कर रहे है। उन्होंने बताया कि ग्राम डोंगरिया में 27 एकड़ भूमि पर मेडिकल कालेज का निर्माण होना है इसके साथ ही दस एकड़ की भूमि पर ला कालेज का निर्माण किया जाना है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, नरेन्द्र भैरम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.