Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

पन्ना में पर्यटकों के सामने बाघ ने किया बैल का शिकार, सैलानियों ने बनाया रोमांचक वीडियो

41

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर रिजर्व जो देश-दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए आ रहे हैं, और यहां आने वाले पर्यटक कई बार शिकार के ऐसे मामले देखकर अचंभित हो जाते हैं, जब कोई बाघ किसी वन्य जीव का शिकार करता है, कुछ ऐसा ही नजारा पन्ना टाइगर रिजर्व आए सैलानियों को पर्यटन जोन हिनोता गेट के पास देखने को मिला।

जहां बाघ के द्वारा भारी भरकम बैल का शिकार कर उसे कुछ ही पल में मौत के घाट उतार दिया गया, कुछ पल के लिए तो वहां गाड़ियों में सैकड़ो सैलानी उक्त नजारे को देखकर अचंभित रह गए, इसी बीच किसी पर्यटक ने इस नजारे को अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह पन्ना टाइगर रिजर्व का पी 663 नर बाघ है, जिसके द्वारा पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर घूम रहे एक बैल का शिकार किया। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि लगातार पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है, और यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचित करने वाले दृश्य देखने को मिल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.