Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

भारत के प्रीमियम शराब मार्केट के ‘सिंहासन’ पर होगा इनका कब्जा, गोवा से लेकर पंजाब तक ऐसे फैला रहा कारोबार

31

शराब मार्केट में भारत लगातार बेहतरी की तरफ बढ़ रहा है. इंडियन मार्केट में भारत अपने पांव जमा रही है. इसी कड़ी में एक ऐसा ही ब्रांड है, जो भारत के प्रीमियम शराब मार्केट के ‘सिंहासन’ पर अपना कब्जा जमाने की तैयारी में है. गोवा से लेकर पंजाब तक इसका कारोबार फैला रहा है. आइए इस ब्रांड के बारे में विस्तार से जानते है.

‘सिंहासन’ का जलवा

इस ब्रांड का नाम मोदी इल्वा है. यह एक भारतीय अल्कोहल-बेवरेज कंपनी है. इसने हाल ही में ‘सिंहासन’ नामक एक नई प्रीमियम व्हिस्की पेश की है. यह व्हिस्की भारत के बेहतरीन माल्ट और अनाज से बनी है. यह भारतीय शराब इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह दुनिया-भर में हाई क्वालिटी वाली व्हिस्की बनाने की भारत की क्षमता को दिखाता है. यह पूरी तरह से स्वदेशी है.

भारत के शराब मार्केट में नया कदम रखने की तैयारी

ऐसा पहली बार नहीं है कि मोदी इल्वा ने भारत के प्रीमियम शराब मार्केट में क्रांति लाया हो. इससे पहले भी “हाउस ऑफ रॉकफोर्ड” (रॉकफोर्ड क्लासिक और रॉकफोर्ड रिजर्व) ने भारतीय प्रीमियम व्हिस्की सेगमेंट में क्रांतिकारी बदलाव लाया था. इसके अलावा “आर्टिक वोडका” ने भी भारतीय कस्टमर के बीच अपनी जगह बनाई थी. सिंहासन भारतीय व्हिस्की मार्केट में एक नया कदम रखने जा रही है. फिलहाल, यह गोवा, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रमुख रिटेल स्टोर में उपलब्ध है. जल्द ही यह भारत भर में उपलब्ध होगा.

हरे सुनहरे रंग की व्हिस्की

सिंहासन भारत के बढ़ते क्राफ्ट्समैनशिप को दिखाता है. इसमें भारत के अलग-अलग जगहों से बेहतरीन माल्ट और बेहद स्मूथ भारतीय अनाज से बनी स्पिरिट्स का मेल है. यह इसे एक गहरे सुनहरे रंग की व्हिस्की बनाता है. इसकी खुशबू में ओक और वेनिला के संतुलित नोट्स के साथ आकर्षक बूटे का अनुभव होता है.

“मेड इन इंडिया” का बेहतरीन नमूना है

इसका स्वाद नर्म थोड़ा अलग है. सिंहासन में अन्य आयातित व्हिस्कीयों की तुलना में अधिक माल्ट कंटेंट है. यह इसे एक विशेष और प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है. सिंहासन सिर्फ एक व्हिस्की नहीं है. यह “मेड इन इंडिया” का बेहतरीन नमूना है. मोदी इल्वा के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक मोदी ने इस लॉन्च पर कहा कि भारतीय सामग्री और शिल्प कौशल की क्षमता पर विश्वास करते हैं. सिंहासन के साथ यह दुनिया के सामने पेश की जा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.