Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

अनुज का अस्तित्व खत्म कर दिया और अब…’अनुपमा’ में ऐसा सीन दिखाया कि भड़क गए फैंस

38

स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली के ऑनस्क्रीन पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव खन्ना शो क्विट कर चुके हैं. दरअसल उनके किरदार का कोई फ्यूचर नजर न आने की वजह से गौरव ने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था. उनके शो छोड़ने से पहले लंबे समय तक ‘अनुपमा’ में उनकी स्क्रीनस्पेस कम कर दी गई थी. उनको प्रोडक्शन की तरफ से मिल रहे इस ट्रीटमेंट से ‘अनुपमा’ के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे. इसलिए जब हाल ही में सीरियल के फ्लैशबैक में अनुपमा और अनुज कपाड़िया के सीन टीवी पर दिखाए गए, तब फैंस मेकर्स के इस डबल स्टैंडर्ड पर गुस्सा हो गए और उन्होंने इस सीरियल को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल, अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अनुपमा, अपने दूसरे पति अनुज कपाड़िया को याद कर रही हैं. इस खास मौके पर वो वही साड़ी पहनती हैं, जो साड़ी उन्होंने अनुज के प्रपोज करने के समय पहनी थी. इमोशनल होकर वो अनुज की फोटो से बात करने लगती हैं और वो कहती हैं कि आज भी उसे अनुज का इंतजार है. देखने में भले ही ये सीन बड़ा प्यारा लग रहा हो, लेकिन ‘अनुपमा’ के फैंस का कहना है कि मेकर्स कभी नहीं सुधरेंगे, जब भी टीआरपी गिरती है, तब अनुज कपाड़िया के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं. इससे अच्छा तो वो गौरव को शो में वापस ले आते.

ट्रोल हो रहा है शो

एक फैन ने लिखा है कि #dkp कब तक ऐसी नौटंकी चलती रहेगी अनुपमा की. अब तो उसने अनुज का नाम उसकी बेटी के शादी के कार्ड पर ना छपवाकर वो हक भी अपने सास ससुर को दे दिया. उसने अनुज का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है, अब टीआरपी के लिए उसका इस्तेमाल बंद करो. तो दूसरी फैन लिखती हैं कि कोई बात नहीं, अमेरिका ट्रैक में अनुपमा सिर्फ अपने दुख के लिए, उसे दोषी ठहराने के लिए अनुज का जाप कर रही थी. अब मेकर्स अनुपमा के जरिए अनुज का नाम सिर्फ यह दिखाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं कि वो उसे कितना मिस कर रही है और उससे प्यार करती है. ये सब टीआरपी के लिए चलता है. 30 मिनट के एपिसोड में इनके सारे नवरस देखने मिलते हैं.

फैंस चाहते हैं गौरव की वापसी

दरअसल फैंस चाहते हैं कि फ्लैशबैक में सीन दिखाकर अनुज कपाड़िया का इस्तेमाल करने की जगह मेकर्स फिर एक बार इस किरदार को निभाने वाले गौरव खन्ना को शो में वापस लेकर आए, ताकि उन्हें अनुज-अनुपमा के नए सीन देखने को मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.