Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

उमरिया जिले में बाघ ने चरवाहा पर किया हमला, पनपथा कोर परिक्षेत्र की घटना

52

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में आने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पनपथा कोर परिक्षेत्र में एक बाघ ने चरवाहा पर हमला कर दिया जिससे चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीटीआर की टीम ने चरवाहा को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार को पनपथा कोर परिक्षेत्र के बीट चांसूरा के कक्ष क्रमांक 445 के ग्राम कोठिया के राम मिलन यादव जंगल में मवेशी को चराने के लिए गया था। अचानक बाघ आ गया और उस पर हमला कर दिया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वन विभाग ने अस्पताल पहुंचकर घायल को सहयोग राशि दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.