Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत...

Flipkart Big Diwali Sale में मिल रही पैसा वसूल डील, 17499 रुपये में खरीदें Apple iPad!

64

एंड्रॉयड फोन के दाम में अगर Apple iPad मिल जाए तो कैसा रहेगा? क्या आपको पता है Flipkart Big Diwali Sale में एपल आईपैड 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में बेचा जा रहा है? अगर आपके पास नया फोन या टैबलेट लेने के लिए 20 हजार तक का बजट है तो ये Flipkart Offer आप लोगों को पसंद आ सकता है.

प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा एपल आईपैड के साथ बैंक कार्ड डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा मिल रही है. आइए जानते हैं इस आईपैड को कैसे आप 17499 रुपये में खरीद पाएंगे.

Apple iPad 9th Generation Price

एपल ने इस आईपैड मॉडल को 30,999 रुपये (वाई-फाई) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था. फिलहाल ये आईपैड फ्लिपकार्ट सेल में 19,999 रुपये (64 जीबी) में बेचा जा रहा है. अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ईएमआई के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 2500 रुपये की एडिशनल छूट का फायदा मिलेगा.

लेकिन इसका फायदा तभी मिलेगा जब आपका टोटल ऑर्डर वैल्यू 74,990 रुपये से ऊपर होगा. अगर आप इस आईपैड का 4जी सेल्युलर वेरिएंट खरीदते हैं तो 64 जीबी वाले इस वेरिएंट के लिए आप लोगों को 29 हजार 999 रुपये खर्च करने होंगे. पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर 19 हजार 100 रुपये (64 जीबी वाले वाई-फाई वेरिएंट को खरीदते वक्त) और 28 हजार 300 रुपये (64 जीबी वाले 4जी वेरिएंट को खरीदते वक्त) तक की छूट मिल सकती है.

Apple iPad 9th Generation Features

इस आईपैड मॉडल में 10.2 इंच डिस्प्ले है, इसके अलावा कंपनी ने इस डिवाइस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए13 बायोनिक प्रोसेसर दिया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईपैड में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर तो वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है. एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये आईपैड आप लोगों को 4जी और वाई फाई कनेक्टिविटी ऑप्शन में मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.