Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

अश्विन ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 39 मैचों में ये कमाल कर बने नंबर 1

51

अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. भारतीय ऑफ स्पिनर ने पहली पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग को आउट करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड को अंजाम दिया. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन को पीछे छोड़ते हुए महारिकॉर्ड की स्क्रिप्ट लिखी. सबसे बड़ी बात ये कि इस बड़े रिकॉर्ड की गाथा लिखने के लिए अश्विन ने बाकी गेंदबाजों की तुलना में सबसे कम मैच खेले.

39 मैचों में WTC में सबसे ज्यादा विकेट

अब आप सोच रहे होंगे कि अश्विन का बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड है क्या? तो इसके तार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने से जुड़े हैं. WTC में अब भारत के आर. अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये कमाल सिर्फ 39 मैचों में किया.

अश्विन ने नाथन लायन का रिकॉर्ड तोड़ा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन के नाम था. लायन के नाम अब तक खेले 43 मैचों में 187 विकेट दर्ज थे. पुणे टेस्ट शुरू होने से पहले तक अश्विन, लायन के रिकॉर्ड को तोड़ने से 2 विकेट दूर थे. ऐसे में पहली पारी में न्यूजीलैंड के दोनों विकेट गिराते ही अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

39वें मैच में 187 विकेटों से निकले आगे

अश्विन ने अपना 39वां ही मैच खेलते हुए WTC में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने पुणे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को आउट कर पहले नाथन लायन के 187 विकेटों की बराबरी की. उसके बाद विल यंग को आउट कर लायन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब अश्विन WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

ओवरऑल टेस्ट विकेटों में भी लायन से आगे अश्विन

WTC में नाथन लायन के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा अश्विन ने उन्हें सबसे ज्यादा टेस्ट विकेटों के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है. अश्विन ने ये कमाल भी 104 मैचों में किया, जो कि नाथन लायन के खेले मैचों की संख्या से कम है. पुणे में जिस तरह की तरह स्पिन फ्रेंडली विकेट हैं. और जिस तरह की गेंदबाजी की नुमाइश उस पर अश्विन कर रहे हैं, उससे हैरानी नहीं होगी अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ही WTC में अपना 200वां विकेट लेते दिखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.