Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

किसके साथ रिलेशनशिप में हैं श्रद्धा कपूर? शादी पर एक्ट्रेस ने क्या बताया?

57

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. इस फिल्म की सक्सेस की खुशी में फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स आज भी झूम रहे हैं. ‘स्त्री 2’ क बाद से श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है. हालांकि, श्रद्धा की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में उनके फैन्स काफी बेताब रहते हैं. एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात का खुलासा किया है.

श्रद्धा कपूर हाल ही में रिलेशनशिप के बारे में बात की, इसके साथ ही उन्होंने शादी के बारे में भी अपने विचार सामने रखे. श्रद्धा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि ये डिसीजन एक अच्छे पार्टनर पर डिपेंड करता है. उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताना बहुत अच्छा लगता है. इन बातों के साथ ही उन्होंने रिश्तों के लेकर सुझाव भी दिया है.

पार्टनर के साथ समय बिताना है पसंद

श्रद्धा कपूर ने बताया कि उन्हे फेरीटेल लव स्टोरी काफी अट्रैक्ट करती है. साथ ही ये भी कहा कि जब तक वो अपने पार्टनर के साथ हैं तब तक उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है. कॉस्मोपॉलिटन के साथ हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बिना नाम लिए अपने पार्टनर के बारे में बात की. श्रद्धा ने अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की बात करते हुए कहा कि मुझे अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है, मुझे उनके साथ फिल्में देखना, डिनर पर जाना और घूमना बहुत पसंद है.

शादी के लिए चाहिए सही साथी

इंटरव्यू के दौरान जब श्रद्धा शादी के बारे में सवाल किया गया और इसके साथ ही शादी को लेकर आज की जेनरेसन के बारे में भी पूछा गया. इस पर श्रद्धा ने बताया कि शादी के लिए सही साथी के साथ होना चाहिए. अभी की जेनरेशन के बारे में उन्होंने ये भी बताया कि कुछ लोग शादी नहीं करना चाहते वो भी अपनी जगह सही होते हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.