Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Bageshwar Dham: लखनऊ में नहीं लगेगी धीरेंद्र शास्त्री की अर्जी! कथा रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

34

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित हनुमत कथा अब नहीं हो सकेगी. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है. यह कथा 14 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित होनी थी, जिसकी तैयारियां अक्टूबर 2025 से चल रही थीं. आयोजकों और श्रद्धालुओं में इस फैसले से गहरी निराशा है.

जानकारी के अनुसार आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका. सुरक्षा व्यवस्था और संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट अनुमति नहीं दी गई. इसी कारण LDA ने आवंटन आदेश वापस ले लिया. अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त नहीं होतीं, तब तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.

आयोजनकर्ता संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अक्टूबर 2025 से चल रही थी. प्रारंभिक योजना के अनुसार कथा का आयोजन गोमती नगर स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना था, लेकिन पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट और शहीद पथ पर जाम की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी. बाद में पुलिस की सलाह पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए आवेदन किया गया

‘LDA को नहीं मिला पैसा इसलिए…’

LDA ने प्राथमिक स्तर पर मैदान आवंटित करते हुए 33 लाख रुपये जमा करने को कहा था. आयोजकों के अनुसार, ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके बाद प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये जमा करने का विकल्प दिया गया. दो दिन की राशि जमा भी की गई, लेकिन LDA के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भुगतान दर्ज नहीं हो सका.

कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार शुरू हो गया था. स्वयं धीरेंद्र शास्त्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से मार्च में लखनऊ आगमन की जानकारी साझा की थी. आयोजकों का दावा है कि 14 से 18 मार्च के बीच कोई बड़ा त्योहार नहीं है, जिससे भीड़ प्रबंधन में विशेष दिक्कत नहीं आती. होली इससे पहले और ईद बाद में होने की बात भी कही गई.

आयोजकों की नाराजगी स्पष्ट है. हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रशासन किसी अन्य स्थान की अनुमति दे दे, तो वहां भी कथा का आयोजन किया जा सकता है. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर खेत भी मिल जाए तो वहीं कथा करा देंगे. फिलहाल आयोजकों की ओर से आगे की रणनीति पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. LDA के अधिकारियों ने आवंटन निरस्त होने की पुष्टि की है, हालांकि इस मुद्दे पर औपचारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.