Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

मेला घूमने के लिए एक बाइक पर 4 दोस्त हुए सवार, रास्ते में ट्रैक्टर से टकराए; चारों की मौत

40

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. अलीगढ़ जवा रोड पर उस वक्त हादसा हो गया जब बुलंदशहर से एक ही बाइक पर सवार होकर चार दोस्त मेला देखने के लिए जा रहे थे. वहीं बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई. ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बाइक घुसते ही उस पर सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों की पहचान होने के बाद उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरा मामला जवा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-बुलंदशहर डिबाई रोड का है. जहां चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से अलीगढ़ मेला देखने के लिए जा रहे थे. तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. तेज रफ्तार बाइक में चारों दोस्त ट्राली के नीचे घुस गए. घुसने के चलते चारों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक्सीडेंट में चार दोस्तों की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे.

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक

बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द के रहने वाले यश शर्मा के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा अपने तीन अन्य दोस्त विकास, सुनील और रवि के साथ एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ मेला देखने के निकला था. इस दौरान जवा क्षेत्र के कस्बा छेरत के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार चारों दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई. सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बाइक घुसते हुए देख स्थानीय लोग और सड़क से गुजर रहे लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी.

हादसे में चार युवकों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक पर सवार चारों दोस्तों को मृत हालत में बाहर निकला और उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को देखते ही मृत घोषित कर दिया. एक्सीडेंट में चार युवकों की मौत के बाद उनकी पहचान होने पर उनकी मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की खबर मिलने के बाद चारों ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपनी गिरफ्त में लेकर मौके से फरार हुए चालक की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.