Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

दिल्ली में बस मार्शलों का प्रदर्शन, चंदगीराम अखाड़े पहुंचे AAP नेता, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

42

दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों की बहाली को लेकर एक बार फिर रार छिड़ गई है. सैकड़ों बस मार्शल बहाली की मांग को लेकर चंदगीराम अखाड़े में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी सरकार इनके साथ खड़ी है. मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ ही 8 से 10 विधायक बस मार्शलों के धरने में चंदगीराम अखाड़े पहुंचे हैं. विधायकों और मंत्री सौरभ ने चिट्ठी लिखकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने का समय मांगा है.

दिल्ली विधानसभा में 3 अक्टूबर को एलजी से मिलने का प्रस्ताव पास किया गया था. गुरुवार को बस मार्शल का प्रदर्शन तेज हो गया. मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर मार्शल आरती और देश भक्ति के गीत गा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने अखाड़े पर सुरक्षाबलों की तैनाती की है. स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई है. अगर थोड़ी देर में बस मार्शल नहीं हटे तो पुलिस एक्शन ले सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.