Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की... समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से हुए रिहा, गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट के आदेश और जमानत प्रक... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आयोजित हुआ विशेष कैंप, 18 वर्ष से अधिक उम्र के ... रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित 'टेस्टी अंदाज' रेस्टोरेंट में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, खाना मिल... झारखंड की राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी के दौरान बड़ा ड्रामा, महिला द्... झारखंड के धनबाद में बकाया वेतन को लेकर ऊर्जा मित्रों का फूटा गुस्सा, अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर... झारखंड के रामगढ़ में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो ना... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टीजीटी शिक्षक नियुक्ति में सब्सिडियरी विषय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थ... झारखंड के चतरा जिले में एनटीपीसी के निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से तीन मजदूरों क... झारखंड के पलामू में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के चार खतरनाक शूटर हथिय...

बीमारी के बहाने अस्पताल से सियासत और फॉर्च्यूनर में सैर… जेल में बंद कांग्रेस विधायक के बेटे का रसूख

49

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर का एक वीडियो सामने आया है. कहने को तो सिकंदर 400 करोड़ के घोटाले में जेल में बंद है. मगर, रसूख ऐसा है कि वो फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर पीजीआई रोहतक में एडमिट है. इतना ही नहीं रोजाना अस्पताल से निकलकर हरियाणा में घूमता है. वो चुनाव को लेकर मीटिंग भी करता है. इसका खुलासा ईडी की रेड के बाद हुआ है.

हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने ईडी और पुलिस को कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. मगर, नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर कांग्रेस विधायक चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनका बेटा उनसे दो हाथ आगे निकला है. जेल में बंद सिकंदर फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर पीजीआई रोहतक में एडमिट है और रोजाना अस्पताल से निकलकर हरियाणा में घूमता है.

चुनाव को लेकर मीटिंग भी करता है सिकंदर

सिकंदर छौक्कर फोन पर बात करता है. चुनाव को लेकर मीटिंग करता है. हरियाणा के स्मलखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह और उनका बेटा सिकंदर 400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हैं. ईडी ने विधायक और उसके बेटे पर केस दर्ज किया हुआ है. सिकंदर को ईडी ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

जेल में सेंध लगाकर चला रहा साम्राज्य

मगर, सिकंदर जेल में सेंध लगाकर अस्पताल से अपना साम्राज्य चला रहा है. इस तरह वो कानून की धज्जियां उड़ा रहा है. विधायक का बेटा सिकंदर अस्पताल से अकेला निकलता है. फॉरच्यूनर कार से घूमता है. न्यायिक हिरासत में रहते हुए भी अस्पताल से अकेला निकलता है वो भी बिना पुलिसकर्मियों के. ईडी की टीम ने बुधवार को रोहतक पीजीआई में रेड की थी.

हाई कोर्ट ने दिया था ये आदेश

बीते दिन हाई कोर्ट ने विधायक धर्म सिंह को आत्मसमर्पण का आदेश दिया था. विधायक पर मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले का आरोप है. पानीपत के सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया है कि विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है. बावजूद इसके वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

छौक्कर पानीपत की समालखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मंगलवार को जस्टिससुरेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि विधायक छौक्कर या तो सरेंडर करें या बुधवार तक उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.