Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ... उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म...

लोगों को बिना BCG का टीका लगाए चढ़ा दिया फर्जी रिकॉर्ड, करोड़ों रुपए की वेक्सीन मार्केट में भी बेचने के आरोप

30

बहादुरगढ़: केंद्र सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग पर बड़े घोटाले के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कई कालोनियों में बीसीजी का टीका लगाए बिना ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर दिए, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं करोड़ो रूपये की बीसीजी वैक्सिंग ब्लैक मार्किट में बेचने के भी आरोप लगे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत देश के 22 राज्यों में यह कार्यक्रम लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश को टीबी मुक्त बनाना है। बहादुरगढ़ की कई कालोनियों में टीबी ग्रसित रोगियों के परिवारजनों और संभावित टीबी मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाना था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में कोई टीकाकरण अभियान चलाया ही नहीं गया।

मामले की शिकायत अनूप अहलावत द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से किए जाने के बाद जांच शुरू की गई। जांच कमेटी ने आदर्श नगर अर्बन पीएचसी पहुंचकर शिकायतकर्ता से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान कई महिलाएं भी अर्बन पीएचसी पहुंचीं, जिनके नाम स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में दर्ज पाए गए, लेकिन महिलाओं ने बताया कि उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को बीसीजी का टीका नहीं लगाया गया।

महिलाओं का कहना है कि उनकी कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो कोई सर्वे टीम आई और न ही टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके बावजूद कागजों में टीकाकरण पूरा दिखा दिया गया।

शिकायतकर्ता अनूप अहलावत का आरोप है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की बीसीजी वैक्सीन को ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। उन्होंने इस मामले की जांच उच्च स्तर पर करवाये जाने की मांग की है

अनूप अहलावत ने चेतावनी दी है कि यदि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई या सही कार्रवाई नहीं हुई, तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करेंगे।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। मगर इस सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी मीडिया के कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.