Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली के ईदगाह पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर बवाल, जुमे की नमाज पर अर्धसैनिक बल, 32 CCTV और पुलिस तैनात

49

राजधानी दिल्ली के ईदगाह पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर बुधवार शाम को एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मैसेज में भ्रामक प्रचार किया गया था. इस पर भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई और लोग नारेबाजी करने लगे. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर कर वापस भेज दिया. लेकिन शुक्रवार यानि आज जुमे की नमाज होनी है. उस से पहले दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए हैं. साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. देर रात तक भी सभी जवान वहां तैनात रहे.

ईदगाह रोड पर दोनो तरफ से बैरिकेड लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों को ही ईदगाह पार्क इलाके में आने की इजाजत दी गई है. इसके अलावा बाहरी इलाके से आने वाले लोगों को यहां घुसने की इजाजत नहीं है. शुक्रवार को दोपहर में जुमे की नमाज के लिए फिर से लोग इकट्ठे होंगे. इसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इनकी कोशिश रहेगी कि भीड़ में शामिल शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखें. ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी.

32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

बुधवार शाम को हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने ईदगाह पार्क इलाके में 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं. इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए उसी इलाके में एक अस्थाई रूप से कैंप ऑफिस भी बनाया गया है. यहां इलाके में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जा रही है.

कैंप मैनेजर ने क्या बताया?

कैंप रूम में बैठे मैनेजर सुरेश ने बताया- अगर हमें कुछ भी संदिग्ध दिखता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी. फिलहाल, ईदगाह पार्क इलाके में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं. आज दोपहर को होने वाली नमाज में किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.