Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

हरियाणा: एक किडनी में थी दिक्कत, डॉक्टर साहब ने दोनों निकाल ली… खतरे में मरीज की जिंदगी

38

हरियाणा के सोनीपत में डॉक्टरों की लापरवाही ने एक महिला की जिंदगी खतरे में डाल दी. दरअसल, महिला की एक किडनी में पथरी थी जिसका इलाज कराने के लिए वो ट्यूलिप अस्पताल पहुंची थी. डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही. परिजनों ने महिला का ऑपरेशन कराया. ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला की दोनों किडनी निकाल ली. महिला के पति ने बताया कि दोनों किडनी निकाले जाने के बाद उन्हें हर दूसरे दिन पत्नी की डायलिसिस करनी पड़ रही है. पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस से शिकायत है.

सोनीपत के राजेंद्र नगर में रहने वाले आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी किडनी में पथरी होने की वजह से परेशान रहती थी. पत्नी वीना रानी बाई का इलाज ट्यूलिप अस्पताल के डॉ, गौरव रंधावा कर रहे थे. आनंद ने बताया कि पथरी की वजह से उनकी पत्नी की किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी है. किडनी निकालने के लिए तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिक्कत बढ़ जाएगी.

ऑपरेशन के दौरान निकाली किडनी

डॉक्टर गौरव रंधावा की सलाह पर आनंद ने पत्नी का ऑपरेशन ट्यूलिप अस्पताल में ही कराया. पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल को अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया था. उसके बाद पत्नी का ऑपरेशन किया गया. आनंद ने बताया कि ऑपरेशन होने के बाद जब वह पत्नी के पास गया तो वो बेहोश थी. पत्नी के बेहोश होने के बाद आनंद ने डॉक्टर को जानकारी दी तो डॉक्टर रंधावा ने सभी रिपोर्ट फिर से देखी. उसके बाद उन्होंने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है.

पुलिस से की शिकायत

आनंद ने कहा कि डॉक्टर ने बताया कि गलती से एक किडनी निकालने के बजाए दोनों किडनी निकल गई हैं. जिसके बाद आनंद ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने डॉक्टर रंधावा और ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी और छल कपट करने के आरोप में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की है.

आनंद की पत्नी के साथ हुई लापरवाही के बाद एक्सपर्ट ने कहा कि अगर किसी की दोनों किडनी खराब हो जाती हैं तो उसे हफ्ते कम से कम तीन दिन डायलिसिस करानी होती है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो जिंदगी खतरे में पड़ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.