Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत,महिला घायल

30

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं हादसे में एक महिला घायल हो गई। जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजनिया निवासी श्रीराम इवनाती पिता बड़ो इवनाती उम्र 36 वर्ष खेत में काम करने लिए झिरलिंगा गया हुआ था।  इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर एक झोपड़ी में जाकर छिप गए थे, जहां आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में श्रीराम इवनाती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उर्मिला पति श्याम यादव झुलस गई। जिन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में एक और अन्य स्थान पर आकाशीय बिजली गिरी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.