Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

‘5 लाख दो सेना का ऑफर लेटर लो’… खुद चाहता था नौकरी, दलालों के चक्कर में बन गया ठग

38

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एसटीएफ और आर्मी इंटेलिजेंस ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगने वाले एक नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ और आर्मी इटेलिजेंस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम अरविंद राणा है. बदायूं जिले का रहने वाला अरविंद राणा खुद भी मचेंट नेवी में था और सफाईकर्मीं की पद पर नौकरी करता था. जहाज के पलटने के डर से अरविंद राणा ने नौकरी छोड़ दी थी. अरविंद खुद के लिए सेना में नौकरी की तलाश करने लगा, जब नौकरी नहीं मिली तो बेरोजगारों को सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने का काम शुरू कर दिया. एसटीएफ ने आरोपी को मेरठ के मिलिट्री अस्पताल के पास से गुरुवार को अरेस्ट किया है.

मेरठ में अरविंद राणा नाम के शख्स को एसटीएफ और आर्मी इंटेलिजेंस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अरविंद सेना में नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगार युवाओं से नौकरी लगवाने का नाम पर रुपयों की ठगी करता था. वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरविंद राणा के पास से फर्जीं आधार कार्ड, मिलिट्री कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर सहित तमाम कागजात बरामद हुए हैं जो सबूत के तौर पर एसटीएफ ने जमा कर लिए हैं. आरोपी के खिलाफ मेरठ के सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को उनको सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में अरविंद राणा अपना फर्जी तरीके से मेडिकल बनवाने आ रहा है. वहीं एसटीएफ की टीम ने फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के दौरान ही उसको गिरफ्तार करने की प्लानिंग की थी. अरविंद की तलाश में दबिश दी गई तो आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

सेना में नौकरी की तलाश और बन गया ठग

उन्होंने आगे बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद अरविंद अपने लिए सेना में नौकरी की तलाश में था. अरविंद राणा की मुलाकात मर्चेंट नेवी में ही काम करने वाले सौरम से हुई, जो बिजनौर का रहने वाला है. सौरभ ने अरविंद को हापुड़ के योगेश गौतम से मिलने को कहा था. सौरभ ने बताया की योगेश कहीं और नौकरी लगवा देगा. कुछ दिन बाद अरविंद ने योगेश गौतम से मोबाइल पर बात की और उसे मिलने के लिया हापुड़ गया जहां पर योगेश ने उसकी दोस्ती बागपत के अजय उर्फ गुरुजी, बिटू उर्फ पहलवान और विष्णु उर्फ बलराम से कराई.

5 लाख रुपए में नौकरी लगवाने का दावा

अरविंद जब अजय से मिला और उससे अपनी नौकरी लगवाने के लिया कहा तो अजय ने उससे कहा कि अब तुम सेना में नौकरी नहीं कर सकते हो क्योंकि तुम ओवरएज हो चुके हो. अरविंद ने बताया कि अजय ने ही उसे ऑफर दिया कि उनके साथ सिंडिकेट में शामिल हो जाए. अजय ने अरविंद को बताया कि हर कैंडिडेट से 4 से 5 लाख रुपए लेते हैं और नौकरी लगवा देते हैं. तुम मेरे को ऐसे लोग ला कर दो हम नौकरी लगवा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे. अरविंद लालच में आ कर उनसे जुड़ गया. पकड़े जाने तक इस पूरे सिंडिकेट ने 40 लोगों को ठगा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.