Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकार दंगा कराना चाहती, मोदी-शाह जितनी बार आयेंगे हमे फायदा होगा; जयंत पाटिल का बयान

24

एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बीजेपी नेता नितेश राणे को एक बार फिर घेरा. उन्होंने नितेश राणे के हिंदू-मुस्लिम बयान पर कहा कि इस तरह के बयान से देश में दंगे की संभावना बढ़ती है. ऐसा लगता है कि सरकार दंगे कराना चाहती है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राणे के बयान पर सरकार किस तरह की कार्रवाई करेगी, और अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है. वहीं, महाराष्ट्र में कई जगहों पर हुए दंगों पर जयंत पाटिल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे सरकार के इरादे समझ में आते हैं. क्या सरकार दंगे कराना चाहती है?

दरअसल, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. सभी पार्टियों ने अपने प्रचार और रैलियों में तेजी ला दी है. इसी के तहत एनसीपी (एसपी) नेता पाटिल ने एक सभा में बीजेपी सरकार के खिलाफ कई बयान दिए.

सीट शेयरिंग को लेकर बोले पाटिल

सीट शेयरिंग को लेकर जयंत पाटिल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में सब कुछ ठीक चल रहा है. कोई विवाद नहीं है, आज भी हम चर्चा करेंगे, और अगर कोई विवाद होगा तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उसे सुलझा लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि महाविकास आघाड़ी में सभी एक जैसे हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं है. कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावे पर जयंत पाटिल ने कहा कि बालासाहेब थोरात को उस समय जो लगा होगा, उन्होंने बोला होगा क्योंकि कार्यकर्ताओं के सामने इस प्रकार से बोलना पड़ता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.