Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हाथ-पैर बांधा, जिंदा आग के हवाले किया… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बेरहमी से मर्डर, बंबीहा ने ली जिम्मेदारी

49

हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की यमुनानगर में निर्मम हत्या की गई है. राजन के हाथ पांव बांधकर उसे आग के हवाले किया गया है. इस वारदात को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे अंजाम दिया गया है. राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा ने ली है. उसने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया है. पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वह अभी जांच में जुटी हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना से कोहराम मच गया है. मृतक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था वह कई बड़ी गैंगवार में शामिल रह चुका है. पुलिस अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है. मौके पर पहुंचे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर के किनारे किसी शख्स का जला हुआ शव पड़ा है. घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की गई है.

वहीं, इस हत्या की जिम्मेदारी वाली एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट में राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा द्वारा ली जा रही है. पुलिस अधिकारी से जब इस पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही. मौके पर मृतक के परिचित भी पहुंच गए हैं. उन्होंने इसकी शिनाख्त राजन के रूप में की है. वहीं, उनका कहना है कि वह एक साल से घर नहीं पहुंचा था, और न ही किसी के सम्पर्क में था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.