Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Bigg Boss 17 Finale: टीवी की इतनी बहुएं बनीं बिग बॉस की विजेता, कैसे चूक गईं अंकिता लोखंडे

54

बिग बॉस सीजन 17 खत्म हो चुका हैं. 28 जनवरी को शो का फिनाले हुआ और विनर का नाम सामने आ गया. गुजरात में जन्में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी शो के विनर रहे. शो में सभी लोगों ने अपना-अपना गेम खेला. आखिरी घड़ी तक लग रहा था कि पवित्र-रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शो जीत सकती हैं और अगर जीती नहीं तो टॉप 2 में तो अपनी जगह बना ही लेंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अंकिता लोखंडे टॉप 4 फाइनलिस्ट तक पहुंचकर इस रेस से बाहर हो गईं. अगर इतिहास उठाकर देखें तो टीवी की कई बहुंए शो में आईं और ट्रॉफी अपने नाम की. लेकिन अंकिता लोखंडे विनर्स बहुओं की लिस्ट में शामिल नहीं हो सकीं. इसकी वजह बहुत सारी हो सकती है.चलिए आपको बताते हैं.

अंकिता लोखंडे क्यों हार गईं ?

बिग बॉस 17 में ‘पवित्र रिश्ता’ की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे को देखा गया. कहीं न कहीं शो हारने की वजह उनका शो में कम ध्यान देना और अपने पति के साथ लड़ाई-झगड़े करना हो सकती है. इसके साथ ही उन्हें शो में कई बार नियमों को तोड़ते हुए देखा गया. बिग बॉस की ट्रॉफी उनके हाथ से जाने की एक वजह उनका बार-बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर गेम खेलना भी हो सकता है. शो पर अंकिता को कई बार सुशांत सुशांत करते देखा गया, जिस वजह से वो ट्रोल भी हुईं. हो सकता है कि इन सब वजहों से अंकिता लोखंडे मंजिल के इतने करीब होकर भी अवॉर्ड से महरूम रह गईं.

ये टीवी बहुएं जीत चुकी हैं बिग बॉस शो

श्वेता तिवारी

‘कसौटी जिंदगी’ में प्रेरणा का किरदार अदा करके अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 में नजर आईं थी. उन्होंने शो में जीत हासिल की और बिग बॉस 4 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.

शिल्पा शिंदे

‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था. शिल्पा शिंदे बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं थी. उन्होंने टीवी की दूसरी बहु ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा यानी हिना खान को हराकर ट्रॉफी जीती थी.

दीपिका कक्कड़

कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘ससुराल सिमर का’ की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 पर अपना कब्जा किया था. इस शो से उन्हें घर- घर पहचान मिली थी.

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक एक नहीं बल्कि दो-दो शो में बहू का किरदार निभा चुकी हैं. पहला ‘छोटी बहू’ और दूसरा ‘शक्ति’. दोनों में उन्हें खूब पसंद किया गया था. उन्होंने बिग बॉस 14 में जीत दर्ज की थी.

तेजस्वी प्रकाश

‘नागिन’ में नजर आईं तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में दिखीं और अपने जबरदस्त गेम से विनर रहीं. उन्होंने प्रतीक को हराकर ट्रॉफी हासिल की थी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.