Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार...

स्किन पर निखार लगाएंगे सेब के छिलके, इस तरह करें इस्तेमाल

47

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन ग्लो करें.लेकिन प्रदूषण और धूल-मिट्टी जैसे कारणों से स्किन का ग्लो खोने लगता है और चेहरे पर डलनेस नजर आती है.ब्लैकहेड्स,डार्क सर्कल्स,मुंहासे और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है.अब स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए कई लोग स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं,महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं.ताकि उनकी स्किन पर ग्लो आ सकते.

जब बात घरेलू नुस्खों की होती है तो उसमें बहुत सी चीजें शामिल होती हैं.ज्यादातर लोग एलोवेरा,दही,शहद और गुलाब जल जैसी चीजों का उपयोग स्किन केयर के लिए करते हैं.लेकिन वहीं कुछ फल और सब्जियों के छिलके भी स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.आपने संतरे के छिलकों का इस्तेमाल तो स्किन केयर के लिए किया होगा,लेकिन सेब के छिलकों से स्किन केयर करने के बारे में शायद ही सुना होगा.

जैसे सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं,वैसे ही इसके छिलके में मौजूद पोषक तत्व भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.ये स्किन पर ग्लो लाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है.सेब के छिलकों का आप इस्तेमाल आप स्किन केयर के लिए इस तरह से कर सकते हैं.

टोनर

सेब के छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा करें.अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें और टोनर की तरह इसका उपयोग करें.ये स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित हो सकता है.लेकिन इस पानी का उपयोग ज्यादा दिनों तक न करें. 2दिन बाद इसे दोबारा बनाएं और उसका इस्तेमाल करें.

फेस मास्क

सेब के छिलकों का बना फेस मास्क चेहरे पर ग्लो लाने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले तो छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें.अब इसमें दही या फिर शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर और चेहरे पर लगा सकते हैं.ये स्किन को निखारने और उसे ताजगी देने में मदद कर सकता है.

स्क्रब

सेब के छिलकों को बारीक काटकर ओट्स के साथ मिलाकर एक स्क्रब बना सकते हैं.इससे हल्के हाथों से मसाज करें.ये डेड स्किन सेल्स को हटाने और ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है.लेकिन ध्यान रखें स्किन को ज्यादा ने रगड़ें क्योंकि ऐसे करने से रेडनेस और चेहरे पर निशान पड़ सकता हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.