Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिना बैंक अकाउंट करें पेमेंट! इन फीचर्स से Phonepe-Paytm को पछाड़ने का प्लान

72

भारत में ऑनलाइन पेमेंट्स करने के लिए यूपीआई पेमेंट्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी कंपनियां देश में यूपीआई पेमेंट सर्विस देती हैं. इनके ऐप के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. इनका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना जरूरी है, लेकिन एक फीचर के दम पर गूगल पे आपको बिना बैंक अकाउंट के पेमेंट करने की सुविधा देगा. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने (NPCI) ने हाल ही में यूपीआई सर्किल लॉन्च किया है. अब गूगल ने इसे अपनी पेमेंट सर्विस के लिए पेश कर दिया है.

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2024) में गूगल ने कई नए फीचर्स से पर्दा उठाया. कंपनी ने गूगल पे के लिए यूपीआई सर्किल पेश किया है, जो आपके डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा. इसके तहत आपके फैमिली और फ्रेंड्स मेंबर आपकी जगह पेमेंट कर सकते हैं. यूपीआई पेमेंट्स सर्विस में फोनपे और पेटीएम जैसी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए नए फीचर्स गूगल पे की मदद कर सकते हैं.

Google Pay: यूपीआई सर्किल

हाल ही में एनपीसीआई ने यूपीआई के लिए यूपीआई सर्विल फीचर पेश किया है. इसके तहत आप अपने परिवार के सदस्यों का दोस्तों को आपकी तरफ से यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना बैंक अकाउंट लिंक करने की जरूरत नहीं है. आप फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को सेकेंडरी पार्टिसिपेंट्स बना सकते हैं.

सेकेंडरी पार्टिसिपेंट्स को आप पार्शियल या फुल डेलिगेशन कैटेगरी में रजिस्टर्ड कर सकते हैं. सेकेंडरी पार्टिसिपेंट्स जो पेमेंट करेंगे, उसके लिए हर महीने 15,000 रुपये तक की लिमिट तय की गई है.

गूगल पे में मिलेंगे ये नए फीचर्स

यूपीआई सर्किल के अलावा गूगल पे पर आपको इन फीचर्स का भी फायदा मिलेगा.

eRupi Voucher: यह एक वाउचर बेस्ड पेमेंट फीचर है. मौजूदा यूपीआई, सरकारी डिपार्टमेंट्स समेत ऑर्गेनाइजेशन इस फीचर के तहत यूपीआई वाउचर जारी कर सकते हैं. अलग-अलग सर्विस और ट्राजेंक्शन में इन वाउचर को रिडीम किया जा सकेगा.

Tap & Pay Payments: इस फीचर से मोबाइल के जरिए रुपे कार्ड से पेमेंट करना बहुत आसान हो जाएगा. गूगल पे में आपको रुपे कार्ड की डिटेल्स एड करनी है. इसके बाद कार्ड स्कैन मशीन पर मोबाइल को टैप करने से पेमेंट हो जाएगी.

UPI Lite Autopay: यह फीचर यूपीआई लाइट यूजर्स के लिए जारी किया गया है. अगर यूपीआई लाइट में आपको बैलेंस तय लिमिट से कम हो जाता है. तो इस ऑप्शन से बैलेंस अपने आप क्रेडिट हो जाएगा.

ClickPay QR: पेमेंट अमाउंट के हिसाब से क्यूआर कोड बनाने की सुविधा मिलेगी. ये कोड स्कैन करने पर सीधे यूपीआई पेमेंट की जा सकेगी. इससे पेमेंट अमाउंट भरने आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.