Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने बालिका गृह और महिला जेल के बच्चों के स... कोरबा में धनतेरस और दीपावली पर चमका बाजार, SECL और बालको के बोनस से हुआ 350 करोड़ का बंपर कारोबार छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं— सुख-समृद्ध... बलौदा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली पर जुआ खेल रहे 27 जुआरी गिरफ्तार— हजारों की नकदी पलामू की ग्रामीण महिलाओं ने तैयार किए हर्बल गिफ्ट हैंपर, दीपावली के बाजार में छाई सखी दीदियों की कला... देवघर में दीपावली और धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक, करोड़ों के कारोबार का अनुमान— सोना और गाड़ियों... गिरिडीह के यूको बैंक राजधनवार में 5 करोड़ की डकैती, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में— बड़... झारखंड स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे सम्मानित— 3 लाख... जमशेदपुर में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की तेजी के बीच चमका ऑटोमोबाइल बाजार— 35% तक बढ़ी गाड़ियों की बिक... रांची में निशा भगत की मौत पर नया मोड़, पिता ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा क...

पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, 6 सुरक्षाबलों की मौत

40

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकी हमले में 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है.

पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के एक समूह ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मिश्ता गांव में एक जांच चौकी पर हमला किया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ये हमला उसी कार्रवाई की के खिलाफ माना जा रहा है.

देर रात सुरक्षा चौकी को बनाया निशाना

अधिकारियों के मुताबिक देर रात आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसमें छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. वहीं दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जिले के अजाम वरसाक इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हुई जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.

सुरक्षाबलों को निशाना बना रही टीटीपी

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में टीटीपी सक्रिय है और लगातार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि अफगान प्रशासन इन्हें पनाह देता है. हालांकि तालिबान इन आरोपों को खारिज करता रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान में जब से तालिबान की वापसी हुई है, तब से इस क्षेत्र में आतंकी हमले और तनाव बढ़ा है. 3 साल पहले साल 2021 में तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध लगातार तनावपूर्ण रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.