Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

5 घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रखा, न खाना दिया और न पानी…मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने काटा बवाल

43

मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारणों के चलते लेट हो गई. बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया. इसकी वजह से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा है. फ्लाइट के लेट होने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर 250-300 पैसेंजर फंसे रहे. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें पांच घंटे तक इंतजार कराया. एयरलाइन द्वारा कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई.

विमान में हो गई तकनीकी खराबी

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने कहा कि हम अपने बच्चों के साथ रात से इंतजार कर रहे हैं और यहां फंसे हुए हैं. हमारी नौकरी खतरे में हैं. कोई हमारी बातों को नहीं सुन रहा है. हालांकि, इस पूरे मामले पर इंडिगो का बयान सामने आया है. कंपनी ने प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारण से लेट हो गई.

इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी

फ्लाइट एक-दो बार टेक ऑफ की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते इसमें काफी देरी हुई. इसके बाद हमने फ्लाइट को कैंसिल कर दी. अगली फ्लाइट के लिए फिर से बुकिंग की जा रही है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हम अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं. यात्रियों के लिए होटल बुक कराए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.