Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन हादसे का शिकार, 6 की मौत, 3 घायल

40

सतवास : राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र के लघधरिया भेरुजी क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे (NH21) पर अलसुबह 5 बजे हुआ। श्रद्धालु एक इको कार में सवार होकर खाटू श्याम और रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात बड़े वाहन से हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, पूनम नायक, मांगीलाल नायक और जगदीश के रूप में हुई है। ये सभी देवास जिले के बेड़ाखाल, सतवास थाना क्षेत्र के निवासी थे नायक बंजारा समाज के थे। हादसे में प्रदीप, मनोज और अनिकेत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है खाटू श्याम और रामदेवरा दर्शन के लिए शनिवार 12 बजे निकले थे जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग खाटू श्याम और रामदेवरा के दर्शन करने के लिए निकले थे। लेकिन बूंदी के पास जयपुर-कोटा हाईवे पर लघधरिया भेरुजी के निकट इनकी कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

वही देवास में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपुत बेड़ा खाल पहुंचे। जहां वे मृतकों के परिजनों से मिले। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटना की सूचना लगते ही सन्नाटा छा गया। वही घायलों और मृतक के परिजन भी राजस्थान के बूंदी के लिए रवाना हो गए हैं। सतवास थाना प्रभारी ने बताया कि देवास की बेड़ा खाल से कुछ लोग राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जहां बूंदी जिले मे दुखद सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों से चर्चा की गई है जिसमें बेड़ाखाल के लोगों की मौत हुई है। परिजन देवास से राजस्थान के लिए निकले हैं और सभी के शव को देवास लाया जा रहा है। बेड़ाखाल के ग्रामीण ने  सोमा चौहान बताया कि गांव के कुछ लोग ग्यारस के अवसर पर खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले थे। सभी लोग 12:00 बजे निकले थे आज सुबह दुर्घटना की जानकारी लगी है जहां घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

गांव के लोगों ने बताया कि बेडाखाल, पोखर और धासड़ के 9 लोग राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। वह सभी खाटू श्याम का बोलकर गए थे राजस्थान के बूंदी जिले में गांव के लोगों की डेट हुई है जिसकी सूचना हमें राजस्थान की पुलिस के द्वारा मिली गांव के लोग राजस्थान के लिए निकल रहे हैं। गांव में सूचना मिलने पर सन्नाटा छाया हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.