Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

आयुष्मान भारत में अब 70 प्लस की भी एंट्री? मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला

70

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है. कैबिनेट की बैठक शाम पांच बजे प्रस्तावित है. इस बैठक में आयुष्मान भारत में 70 साल या इससे ऊपर के लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी मेनिफेस्टो में वादा किया गया था. इस वादे के अनुसार कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है. वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान यह जिक्र किया था कि अब 70 साल या उससे अधिक उम्र को लोगों को भी आयुष्मान भारत की सुविधाएं मिलेंगी. फिलहाल 55 लाख अभियार्थियों को आयुष्मान भारत की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

साल 2017 में केंद्र सरकार ने शुरू की थी योजना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने यह योजना साल 2017 में शुरू की थी. हालांकि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य इस योजना को मानने से इनकार कर रहे हैं और राज्य में खुद अपनी योजना चला रहे हैं.

इस योजना के तहत देश भर के चिह्नित सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सा करवाया जा सकता है. भर्ती होने के 10 दिन पहले और बाद के चिकित्सा खर्च का भी इस योजना के तहत भुगतान का प्रावधान है.

कैबिनेट की बैठक मेंइलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े दो बड़े फैसले हो सकते हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए PM E-DRIVE स्कीम को मंजूरी मिल सकती है.

PM E-DRIVE स्कीम को मिल सकती है मंजूरी

FAME-III स्कीम की PM E-DRIVE स्कीम जगह लेगी. स्कीम के तहत करीब 11000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बस की खरीद के लिए स्कीम को मंजूरी भी संभव PM E Bus SEWA payment security mechanism scheme को भी मंजूरी मिल सकती है.

कैबिनेट की बैठक में Hydro Electric Project के लिए क़रीब 12500 को मंजूरी मिल सकती है. बता दें कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, परिवहन और बिजली से संबंधित योजनाओं को लेकर बड़े फैसले ले रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.