Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...

लंबी दाढ़ी-मूंछ, भगवा चोला और जोगी का भेष… मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था सनव्वर हुसैन, ऐसे खुली पोल

47

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूसरे समुदाय का एक युवक पांच महीने तक लोगों को धोखे में रखकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता रहा. सन्नवर हुसैन नामक युवक यहां एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था. उसने अपना नाम लोगों को पुजारी शिवमनाथ बताया था. पहले तो वो शेरकोट के तिपरजोत गांव में जोगी बनकर आया. उसने लोगों को बताया कि वो नगीना के मंदिर में पुजारी रह चुका है. चूंकि तिपरजोत गांव में कोई पुजारी नहीं था, इसलिए लोगों ने शिवमनाथ को यहां के शिव मंदिर का पुजारी बना दिया.

शनिवार को गांव के एक युवक ने पुजारी शिवमनाथ से वोट बनवाने के लिए आधार कार्ड मांगा. पहले तो पुजारी आनाकानी करता रहा. लेकिन युवक ने कहा कि उसे आधार कार्ड दिखाना ही होगा. काफी जोर देने पर शिव नाथ ने अपने पास से सनव्वर हुसैन पुत्र अफसर अली नाम का आधार कार्ड दिया. इस पर उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का एड्रेस लिखा था. आधार कार्ड देख युवक के होश उड़ गए. उसने गांव वालों को ये बात बताई.

सभी लोग पुजारी की सच्चाई जानकर हैरान रह गए. तब नकली पुजारी ने कहा- मैं रामपुर का रहने वाला हूं. छह साल पहले मैंने और मेरे परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है. अब मैं हिंदू ही हूं. मेरे घर वाले भी हिंदू बन चुके हैं. वो रामपुर में रहते हैं. लोगों ने तब उसके परिवार वालों को फोन किया. सनव्वर के भाई ने बताया- छह साल पहले सनव्वर ने हिंदू धर्म अपना लिया था. तभी से वो साधू-संतों के साथ रहने लगा. पूजा-पाठ करने लगा. वो कभी कबार ही रामपुर आता है परिवार वालों से मिलने.

कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं

लोगों ने फिर पुजारी के बैग की तलाशी ली. उसमें सनव्वर के तीन चार फोटो भी मिले, जिनमें वह किसी दरगाह पर इबादत करता नजर आया. मुस्लिम धर्म छोड़कर पुजारी बने सनव्वर हुसैन के बारे में पता चलने के बाद ग्रामीणों ने शेरकोट पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस ने पुजारी शिवमनाथ उर्फ सनव्वर हुसैन को शेरकोट थाने ला कर उससे पूछताछ की. रामपुर जिले के थानों से सनव्वर हुसैन के चाल चरित्र और क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में तहकीकात कराई गई. लेकिन रामपुर जिले में सनव्वर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं मिला.

क्या बोले धामपुर के सीओ?

धामपुर के सीओ अंजनी कुमार ने बताया- सनव्वर द्वारा साल 2018 में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का पता चला है. लेकिन उसकी कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है. ऐहतियात के तौर पर बिजनौर के थानों से भी सनव्वर हुसैन उर्फ शिवम नाथ की जांच कराई जा रही है. इसके अलावा आधार कार्ड पर लिखे ऐड्रस उधमसिंह नगर से भी जानकारी जुटाई जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.