Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर बड़ी खबर! जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए सख्त आदेश

20

मानसा : जिला मजिस्ट्रेट नवजोत कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मानसा की सीमा के भीतर वाहन नंबर प्लेट बनाने और तैयार करने वाली दुकानों के लिए आदेश जारी किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शरारती तत्व नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों से आसानी से वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट बनवा लेते हैं और बाद में किसी वारदात को अंजाम देते हैं। इससे वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों को ट्रेस करने में काफी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानें किसी भी व्यक्ति को बिना वाहन लाए नंबर प्लेट बनाकर न दें और नंबर प्लेट केवल वाहन पर लगाकर ही दी जाए।

आदेश में यह भी कहा गया है कि वाहन नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर एक रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा, जिसमें नंबर प्लेट बनवाने वाले व्यक्ति का नाम, पूरा पता और पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन का नंबर, चैसी नंबर और इंजन नंबर भी रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर दुकानदारों द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि वाहन और नंबर प्लेट लगवाने आए व्यक्ति दोनों कैमरे की कवरेज में हों। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.