Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल...

मध्य प्रदेश में किसानों को बड़ा तोहफा, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मंजूरी

38

भोपाल। मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादकों को भारत सरकार ने अच्छी खबर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने प्रदेश को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनुमति दे दी गई है।

गौरतलब है कि बाजार में सोयाबीन का मूल्य प्रति क्विंटल मूल्य चार से साढ़े चार हजार रुपये मिल रहा है। मालवांचल में समर्थन मूल्य बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति क्विंटल करने और सरकार के स्तर पर उपार्जन करने की मांग की जा रही थी। भारतीय किसान संघ ने भी 16 सितंबर को आंदोलन की घोषणा कर दी थी। उधर, भारत सरकार ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की घोषणा कर दी।
इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले बताया कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज रहे हैं। शाम होने से पहले मप्र शासन के कृषि विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन खरीदने का राज्य सरकार का प्रस्ताव मिला है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमति दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.