Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

JDU के “भीम संसद” को टक्कर देंगे मांझी, 5 दिसंबर को दिल्ली में नीतीश के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन

53

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब नीतीश कुमार के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने संसद का आयोजन किया था और ऐसे में अब विपक्ष में दलितों के नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 5 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे और हवन भी करेंगे।

वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संसद जिसमें दलितों का एक महासम्मेलन बुलाया गया था, उसको भी टक्कर देने के लिए जीतन राम मांझी भी 24 दिसंबर को पटना के मिलर ग्राउंड में दलितों का महासम्मेलन बुला रहे हैं, जिसमें नीतीश कुमार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा। जीतन राम मांझी ने कहा कि हम नीतीश कुमार जी से कहते हैं हम शेड्यूल कास्ट के हिमायती हैं। लेकिन नीतीश कुमार शेड्यूल कास्ट की हिमायती बिल्कुल नहीं रहे।

“गुजरात की तर्ज पर लागू करेंगे शराबबंदी”
मांझी ने कहा कि रत्नेश सदा जब बोलने लगे तो उनका माइक छीन लिया गया और हाथ पकड़ कर बैठा दिया। फिर उनको खूब डांटा गया कि तुम क्या जानते हो ये सब तो सरकारी है तुम कुछ भी बोलते हो बोलने नहीं आता। ठीक उसी प्रकार डांटा गया जिस प्रकार विधानसभा में जीतन राम मांझी को बेइज्जत किया गया था। मद्य निषेद पर नीतीश सरकार ये दावा करती है कि इनको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन शराबबंदी में जो बंदी हैं उनमें  80 % दलित हैं। जो एक पौवा पी कर शाम में घर जाता है। वैसे लोगों को इन्होंने बन्द कर रखा है। मेरी सरकार आएगी तो हमलोग या तो गुजरात की तर्ज पर लागू करेंगे या यूं ही छोड़ देंगे।

“SC के प्रति नीतीश का रोल शुरु से ही नकारात्मक”
जीतन राम मांझी ने कहा कि शेड्यूल कास्ट के प्रति नीतीश कुमार का रोल शुरु से ही नकारात्मक है और ये सिर्फ ढोल पिट रहे हैं कि हम शिड्यूल कास्ट के हिमायती थे। अपने मंत्री का माइक छीन लिया गया, हम रहते तो बर्दास्त नहीं करते। ऐसे मंत्री के साथ कोई कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिड्यूल कास्ट से आने वाले मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए  बेइज्जत होकर कोई कैसे पद पर बना रह सकता है। मैं विधानसभा में अध्यक्ष से बोल रहा था, और मुख्यमंत्री हमको जलील कर रहे थे। अगर हम विधानसभा में नहीं होते कहीं बाहर होते तो हम भी बर्दास्त नहीं कर सकते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.