Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात

37

 भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में मामूली विवाद के बाद दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना में युवक के गले समेत शरीर के अन्य कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हो गए। उनके बीच घूरने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

युवक को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के अरविंद विहार कॉलोनी में रहने वाला राज यादव पेशे से मजदूर है। शुक्रवार को वह और उसका भांजा गणेश उर्फ गजेंद्र यादव काम के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्पलेक्स के पास वह किराने का सामान खरीदने एक दुकान पर रुके। राज दुकान पर सामान खरीदने लगा और गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच दो किशोरवय युवा वहां आए और भांजे को घूरने लगे। भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। भांजे ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू निकालकर भांजे पर दनादन प्रहार कर दिए और वहां से भाग गए।
राज भांजे गणेश को लहूलुहान अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब चार बजे गणेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपितों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.