Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ...

इंदौर के एमवाय में डॉक्टर रूम का ताला तोड़ने की कोशिश, प्रशासन ने अस्पताल में चलाया चेकिंग अभियान

36

इंदौर। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टरों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देश भर में आक्रोश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी के साथ ही इंदौर के एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों एक शराबी और टेंडर ने डॉक्टर के रूम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद पूरा प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल का चेकिंग अभियान शुरू किया।आपको बता दें एमवाय अस्पताल में हुई घटना के बाद कलेक्टर और इंदौर के संभागायुक्त ने संयुक्तरूप से दौरा किया था।

वहीं कई प्रकार के आदेश भी दिए थे जिसमें मुख्य रूप से CCTV कैमरे लगाना सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात करना और डॉक्टरों की सुरक्षा की बात भी कही गई थी। इसी के तहत पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ज़िले के सबसे बड़े मैटरनिटी हॉस्पिटल MTH में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस पूरे मामले में एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि हमने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मरीज़ों को लेकर आने वाले रिक्शा चालक भी वहाँ मौजूद थे जो बैठकर बीड़ी सिगरेट दिया करते थे। इसके अलावा कई लोग भी फ़ालतू बैठे हुए मिले जिन्हें बाहर कर दिया गया और एक वह आदेश जारी कर दिया गया है कि मरीज़ के साथ आए हुए अटेंडर के अलावा कोई और भी नहीं होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.