Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

अलीगढ़: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, 6 दुकानें जलकर राख; 1 की मौ

42

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक होटल में भीषण आग लग गई. कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित रोशनी होटल में मंगलवार सुबह आग की घटना सामने आई है. होटल के बगल में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ था. इसके चलते यह आग होटल में लग गई. देखते ही देखते होटल में लगी आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं. होटल में लगी आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. एक व्यक्ति आग में झुलस गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

किसी तरह लोगों ने आग के चपेट में आए होटल और दुकानों से भाग कर अपनी जान बचाई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद होटल सहित आसपास की दुकानों में लगी भीषण आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंची पुलिस होटल में हुए हादसे की जांच पड़ताल करने में जुट गई है. शॉर्ट सर्किट के अलावा भी आग लगने की वजह खंगाली जा रही है.

होटल और दुकानों का सामान जलकर राख

यह आग मंगलवार की सुबह 4 बजे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी. आग इतनी तेजी से भभकी की होटल में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए. इसके बाद आग और तेज हो गई. इसके चलते होटल नीचे बनी मार्केट की करीब 6 दुकानें भी आग के चपेट में आ गईं. होटल और दुकानों में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया.

अभी नहीं किया गया नुकसान का आकलन

पीड़ित दुकानदार आशीष जैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में आग लग गई. इसके बाद होटल में लगी आग ने मार्केट की करीब 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी दमकल की करीब चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे. घंटे की मशक्कत के बाद होटल सहित मार्केट की दुकानों में लगी आग पर काबू पाया गया. होटल सहित मार्केट की दुकानों में लगी आग के बाद हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.