Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के इन नेताओं की सबसे ज्यादा डिमांड, लिस्ट में सिद्धू का भी नाम

59

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है. सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और सचिन पायलट से लेकर प्रियंका गांधी तक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. इस बीच,सूत्रों के हवाले से पार्टी के उन नेताओं की एक ऐसी लिस्ट सामने आई है जो देशभर में प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. हैरान करने वाली बात है कि इसमें नवजोत सिंह सिद्धू भी हैं. वह पत्नी की बीमारी के चलते चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने भारी डिमांड के बावजूद चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया है.

देश भर में प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में कांग्रेस के ये नेता

  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • सचिन पायलट
  • नवजोत सिंह सिद्धू
  • इमरान प्रतापगढ़ी
  • कन्हैया कुमार
  • राजबब्बर

कहां किस नेता की डिमांड?

उत्तर भारत में प्रियंका गांधी की सबसे ज्यादा डिमांड है. वहीं उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में राहुल गांधी की बंपर डिमांड है. राहुल-प्रियंका की ना होने पर सचिन पायलट सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. यूपी में सपा नेताओं ने भी गुर्जर मतदाताओं वाली सीटों में उनकी डिमांड की है.

कर्नाटक और दलित बहुल सीटों पर ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे डिमांड में हैं. सोनिया गांधी की डिमांड करने वालों को बता दिया गया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. वह अपने हिसाब से कम ही जगहों पर प्रचार करेंगी. दिलचस्प है कि महाराष्ट्र में क्षेत्रीय नेताओं में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली पसंद राज्य का कोई कांग्रेसी दिग्गज नहीं और ना ही शरद पवार बल्कि उद्धव ठाकरे की भारी डिमांड है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.