Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवपुरी में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज

24

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले देहात थाना क्षेत्र में इमामबाड़ा के रहने वाले एक ही समाज के दो पक्षों में झगड़ा हो गया, आपको बता दें कि यह झगड़ा पैसों को लेकर हुआ है एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रंगदारी के पैसे मांगने और न देने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इमामबाड़ा में रहने वाले जुबेर खान का आरोप है कि गुड्डा शूटर का भाई जुबेर उर्फ बब्बू खान तिहाड़ जेल से हाल ही में बाहर निकला है।

इसके बाद गुड्डा शूटर और जुबेर और सोनू छोटे भाई आसिफ अहमद से घर के बाहर रंगदारी के एक लाख मांगे थे। जब पैसा नहीं दिया गया तो सभी ने मिलकर आसिफ अहमद के साथ मारपीट कर दी। जब भाई को बचाने का प्रयास किया गया तो तलवार और लाठी से मुझे भी पीटा गया इस बीच मेरे एक अन्य भाई जुनेद ने भी आकर झगड़ा रोकने का प्रयास किया था उसके साथ भी मारपीट की गई है देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, अभी देहात थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.