Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का... Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही स्ट्रॉबेरी ने बदली किस्मत: लातेहार में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने अपनाया नया तरीका, बंपर मुनाफे से ... नगर निकाय चुनाव 2026: चुनावी गड़बड़ी पर सरकारी कर्मियों की खैर नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी 5 साल तक ... Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि...

घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल, इस बीज का बनाएं हेयर मास्क

43

अलसी के बीज, जिन्हें फ्लेक्स सीड्स भी कहा जाता है, ये न सिर्फ हेल्थ बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अगर आप बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं तो आप अलसी के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. ये फैटी एसिड्स बालों को हाइड्रेट करते हैं और उन्हें ड्राइनेस और टूटने से बचाते हैं. अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि लिग्नन और विटामिन ई पाए जाते हैं. ये बालों को सफेद होने से बचाने में मदद करते हैं.

अलसी के बीज प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो हेयर ग्रोथ में मददगार साबित हो सकते हैं. इसी के साथ बालों का झड़ना कम करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अलसी के बीज में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे कि बी विटामिन्स, मैग्नीशियम, और जिंक ये पोषक तत्व बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप ड्राई हेयर और बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीज का हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगा सकते हैं.

हेयर मास्क

एक बड़े बर्तन में 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालें और उसमें 1 कप पानी डालें. इसे रातभर या कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद अलसी को पानी के साथ एक मिक्सर में डालें और अच्छे से पीस लें. यह गाढ़ा और जेल जैसा पेस्ट बनेगा. इस पेस्ट को एक छाननी या मलमल के कपड़े से छानें ताकि जेल और बीज दोनों अलग हो जाएं और जेल निकल जाए. जेल को अलग रख लें. यदि आप चाहें, तो इस जेल में 1-2 बड़े चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच नारियल या जैतून का तेल मिला सकते हैं. यह आपके बालों को अतिरिक्त नमी और पोषण देगा.

इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, 20 से 30 मिनट के लिए इसे लगे रहने दें. इसके बाद शैंपू कर लें. ये आपके बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है. इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इसे ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करें. अगर किसी व्यक्ति को फ्लेक्स सीड्स से एलर्जी के तो ऐसे में इस हेयर मास्क को न लगाएं. साथ ही पहले आप पैच टेस्ट भी कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.